{"_id":"16-53605","slug":"Tehri-53605-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 विकलांगों को बांटे गए उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
200 विकलांगों को बांटे गए उपकरण
Tehri
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। ग्रामीण क्षेत्र विकास समिति रानीचौरी व सेंटर फॉर एंपावरमेंट एंड इनिशिएटिव्स की पहल पर शनिवार से बहुउद्देशीय भवन में दो दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। श्िविर के पहले दिन 200 विकलांगों का परीक्षण कर उन्हें कैलिपर, व्हील चेयर और बैसाखी प्रदान की गई।
डीएम डा. रंजीत कुमार सिन्हा ने शिविर का शुभारंभ करते हुए कहा कि इस तरह के शिविर विकलांग व्यक्तियों के लिए मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि यदि शिविर आयोजन का समय पर प्रचार-प्रसार होता, तो और अधिक लोगों को इसका लाभ मिलता। जिले के सभी नौ विकास खंडों के अलग-अलग गांवों से विकलांग व्यक्तियों को जिला मुख्यालय तक लाने- ले जाने के लिए बस सेवाएं लगाई गई थी। शिविर में पहले दिन 200 विकलांग व्यक्तियों का परीक्षण किया गया, जिनमें से 15 लोगों के कृत्रिम पैर लगाए गए। 30 व्यक्तियों को कैलिपर दिए गए। 50 लोगों को छड़िया, बैसाखी और 30 लोगों व्हील चेयर प्रदान की गई। इसके अलावा 30 लोगों को विकलांग प्रमाण पत्र बनाए गए। इस मौके पर सीडीओ सविन बंसल, एडीएम पीसी डंडियाल, समाज कल्याण अधिकारी कांतिराम जोशी, सेंटर फॉर एंपावरमेंट एंड इनिशिएटिव्स के मुख्य परियोजना प्रबंधक आरएन संजीवी, जाखणीधार के प्रमुख जगदंबा रतूड़ी आदि उपस्थित थे।