{"_id":"16-53428","slug":"Tehri-53428-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा और टिहरी ने फाइनल में बनाई जगह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा और टिहरी ने फाइनल में बनाई जगह
Tehri
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। जिला खेल विभाग की ओर से आयोजित अंडर 19 राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के सेमी फाइनल में कड़े मुकाबले के बाद नई टिहरी और अल्मोड़ा ने फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच बृहस्पतिवार को खेला जाएगा।
बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता के दूसरे दिन का पहला मैच नई टिहरी और नरेंद्रनगर के बीच खेला गया, जिसमें नई टिहरी क्लब के खिलाड़ी अर्जुन ने दो गोल दागकर टीम को सेमी फाइनल में पहुंचाया। नरेंद्रनगर की ओर से 48वें मिनट में अभिषेक एक ही गोल कर पाए, जिससे नई टिहरी ने मैच 2-1 से जीत लिया। उधमसिंह नगर और अल्मोड़ा के बीच खेले गए पहले सेमी फाइलन में उधमसिंह नगर के भूषणपाल ने 10वें मिनट में गोल दाग कर विपक्षी टीम पर दबाव बढ़ाया, लेकिन जवाब में अल्मोड़ा की ओर से विक्की कनवाल, आशीष और रोमेश ने एक-एक गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद अल्मोड़ा ने 3-1 की बढ़त पाकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमी फाइनल के रोमांचक मैच में नई टिहरी ने हल्द्वानी को 4-3 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता का फाइनल मैच बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े दस बजे अल्मोड़ा और टिहरी के बीच खेला जाएगा। प्रतियोगिता संपन्न कराने में आरएस ठाकुर, वीके सिन्हा, उपेंद्र सिंह, देवेंद्र राणा, अमित, रवि कुमार और प्रेमपति चौहान ने सहयोग किया।