{"_id":"16-53360","slug":"Tehri-53360-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप चुनाव में 38.35 प्रतिशत हुआ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप चुनाव में 38.35 प्रतिशत हुआ मतदान
Tehri
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। मुनिकीरेती नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को हुए उप चुनाव में 38.35 फीसदी मतदान हुआ। सभी आठ बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ। सुबह आठ बजे से शुरू हुए मतदान के दौरान अपराह्न एक बजे तक अधिकांश मतदान केंद्रों पर सन्नाटा छाया रहा। अपराह्न बाद लोग मतदान करने के लिए घरों से बाहर निकले। रिटर्निग आफिसर एसएल सेमवाल ने बताया कि बुधवार को नरेंद्रनगर तहसील पसिर में प्रात: 8 बजे से मतगणना होगी। मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतगणना के लिए दो टेबिल लगाए गए है।
विज्ञापन