{"_id":"16-53270","slug":"Tehri-53270-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"और सड़क पर लगा दिया टेंट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
और सड़क पर लगा दिया टेंट
Tehri
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर। रसूखदार अपनी मनमानी पर उतर जाएं तो वे कुछ भी कर सकते हैं। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि एक व्यक्ति ने जिला मुख्यालय पर बाईपास सड़क को वेडिंग प्वाइंट में बदल दिया। सोमवार को दिनभर सभी वाहनों को बाईपास के बजाय मेन मार्केट से गुजारा गया, जिससे नगर में जाम की स्थिति बनी रही। इस व्यक्ति को थाना पुलिस ने सड़क पर टेंट लगाने की संस्तुति दी। हालांकि पुलिस अधीक्षक को इसकी जानकारी नहीं है। डीएम एसए मुरुगेशन ने इस मामले में लोनिवि के अधिकारियों से सड़क पर टेंट लगाने पर जवाब मांगा है।
बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति की बेटी की शादी के लिए सड़क पर यह टेंट लगाया गया है, वह पुलिस लाइन पौड़ी में मैस में कार्यरत है। सड़क पर सुबह 10 बजे से ही टेंट लगना शुरू हो गया था। दोपहर बाद मार्ग पर पूर्ण रूप से वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई थी। जिससे शादी-ब्याह के साथ ही आम वाहनों की मुख्य बाजार से निकासी की गई।
इनका कहना है --
जब मैं सुबह गौचर जा रहा था तो बाईपास सड़क पर टेंट लगते देखा। यदि पुलिस और लोनिवि के अधिकारियों ने सड़क के बीचोंबीच टेंट लगाने की अनमुति दी, तो यह गलत है। अधिकारियों से जवाब मांगा गया है। - एसए मुरुगेशन, डीएम, चमोली।
विज्ञापन
मुझे इस मामले में जानकारी नहीं है। थाने से जानकारी ली जा रही है। सड़क के बीचोंबीच टेंट लगाना सही नहीं है। इसे दिखवाया जाएगा।- पी रेणुका देवी, पुलिस कप्तान, चमोली।
हमने मात्र दो घंटे के लिए सड़क पर टेंट लगाने की अनुमति दी है। शाम चार बजे बाद टेंट हटवा दिया जाएगा। यह पहला मौका नहीं है। यहां सड़क पर पहले भी शादी के टेंट लगे हैं।- देवराज शर्मा, थानाध्यक्ष, थाना गोपेश्वर।