फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   संस्कृति दिवस के रूप में मनाएं बडोनी जयंती

संस्कृति दिवस के रूप में मनाएं बडोनी जयंती

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Tehri
Tehri Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। इंद्रमणी बडोनी स्मृति मंच ने प्रदेश सरकार से 24 दिसंबर बडोनी जयंती को संस्कृति दिवस के रूप में मनाने की मांग की है। उन्होंने इस बारे में मुख्यमंत्री को पोस्ट कार्ड भेजने का सिलसिला भी शुरू किया है, जिसमें लिखा है करें समर्पित 24 दिसंबर रहे याद को आंदोलन आंधी, हो घोषणा राज्य संस्कृति दिवस की, सम्मान उत्तराखंड गांधी।
विज्ञापन

इंद्रमणी बडोनी स्मृति मंच के अध्यक्ष लोकानंद डंगवाल ने कहा कि उत्तराखंड के गांधी के रूप में ख्यात इंद्रमणी बडोनी राजनीतिज्ञ के साथ ही संस्कृति कर्मी भी रहे हैं। राज्य गठन के पीछे उनका सपना पर्वतीय क्षेत्र की लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए भी था। उन्होंने हैरत जताई कि राज्य गठन के बारह वर्षों बाद भी सांस्कृतिक रूप से राज्य की लोकसंस्कृति के संरक्षण के प्रभावी प्रयास नहीं हो पाए हैं। ऐसे में जरूरी है कि बडोनी जयंती को संस्कृति दिवस के रूप में मनाएं। मंच के मुख्य संयोजक रमेश उनियाल ने बताया कि इस बारे में मुख्यमंत्री को पूर्व में भी ज्ञापन दिया जा चुका है। उन्हाेंने अन्य लोगों से भी बडोनी जयंती को संस्कृति दिवस के रूप में मनवाने के लिए लगातार पोस्टकार्ड भेजने का अनुरोध किया है। पोस्टकार्ड में करें समर्पित 24 दिसंबर रहे याद को आंदोलन आंधी, हो घोषणा राज्य संस्कृति दिवस की, सम्मान उत्तराखंड गांधी लिखने को कहा है। कहा कि मंच से जुड़े तमाम लोग घोषणा होने तक ऐसे पोस्टकार्ड भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed