{"_id":"5f00a07e8ebc3e42dc3a4570","slug":"74-applications-approved-under-the-chief-minister-s-self-employment-scheme-new-tehri-news-drn349002036","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 74 आवेदन स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 74 आवेदन स्वीकृत
विज्ञापन
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि, उद्यान, पशुपालन, फर्नीचर, इलेक्ट्रानिक, इलेक्ट्रिकल उद्योग लगाने के लिए 92 आवेदकों का जिला प्रशासन ने साक्षात्कार लिया, जिसमें से 74 आवेदकों को ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के लिए उद्योग स्थापित करने के लिए जिला प्रशासन ने हरी झंडी दे दी है। अब बैंक सब्सिडी पर बेरोजगार युवाओं को उद्योग स्थापित कराने के लिए ऋण मुहया कराएगा।
डीएम मंगेश घिल्डियाल की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत नोडल अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक महेश प्रकाश ने बताया कि जिले में कुल 92 लोगों ने कृषि, उद्यान, पशुपालन, फर्नीचर, इलेक्ट्रानिक, इलेक्ट्रिकल आधारित उद्योग लगाने के लिए आवेदन किए थे। कमेटी ने स्क्रूटनी और स्क्रीनिंग करने के बाद 74 आवेदनों को सही पाया। सीडीओ अभिषेक रूहेला को नई इकाईयों की नियमित रूप से मॉनिटेरिंग करने को कहा। लीड बैंक अधिकारी डीएस डुंगरियाल को कमेटी की ओर से अग्रसारित आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सब्सीडी पर ऋण उपलब्ध कराने को कहा।
प्रवासी मनरेगा में दिखा रहे उत्साह
रुद्रप्रयाग। लॉकडाउन में बाहरी राज्यों से जिले में पहुंच रहे प्रवासी मनरेगा योजना में उत्साह के साथ अपना पंजीकरण करा रहे हैं। जिले में बीते दो माह में अभी तक 1821 पंजीकरण हो चुके हैं, जिसमें 90 फीसदी प्रवासी युवक हैं।
विज्ञापन
लॉकडाउन की वजह से तीन माह में अभी तक 28 हजार से अधिक प्रवासी लौटे हैं। विकास विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार तीनों ब्लॉक के 336 गांवों में मनरेगा में तीन हजार से अधिक कार्य हो रहे हैं। सीडीओ मनवेंद्र कौर का कहना है कि दो माह में तीनों ब्लॉकों में उम्मीद से अधिक नए पंजीकरण व जॉबकार्ड बने हैं।