फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   60 thousand rupees fine on getting less fat in milk

दूध में फैट कम मिलने पर 60 हजार रुपये का अर्थदंड

Tue, 23 Jul 2019 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
60 thousand rupees fine on getting less fat in milk
दूध में मिल्क फैट की मात्रा निर्धारित मानक से कम मिलने पर न्याय निर्णय अधिकारी/एडीएम की अदालत ने दो दुग्ध सप्लायरों पर 60 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। इनमें मिलन डेरी फूड्स रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) पर 50 हजार और गाय-भैंस का मिश्रित दूध बेचने वाले मसूरी निवासी सप्लायर पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्रनगर ने चेकिंग अभियान के दौरान 9 दिसंबर 2017 को कीर्तिनगर-जाखणी में दुग्ध पदार्थ सप्लायर नमनदीप, निवासी प्रगति विहार ऋषिकेश और राधेश्याम कुकरेती तीनधारा जिला टिहरी के वाहन से पैक्ड दूध का परीक्षण कर सैंपल जांच को राजकीय खाद्य प्रयोगशाला रुद्रपुर भेजा था। 31 अगस्त 2018 को प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट आने पर रिपोर्ट में दूध में मिल्क फैट 6.0 प्रतिशत के सापेक्ष 4.63 प्रतिशत पाया गया, जो निर्धारित मानक के अनुरूप नहीं था। कोर्ट में हुई सुनवाई में नमनदीप ने बताया कि उसने मिलन डेरी कंपनी से यह दूध खरीदा है। मिलन डेरी फूड्स कंपनी के निदेशक ने भी स्वीकार किया कि दूध में मिल्क फैट कम था। भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति नहीं होगी।
विज्ञापन

न्याय निर्णय अधिकारी/एडीएम शिवचरण द्विवेदी ने सभी पक्षों को सुनने के बाद मिलन डेरी फूड्स रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) पर 50 हजार का अर्थदंड लगाया। दूसरे मामले में 17 अक्तूबर 2017 को खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने धनोल्टी में राकेश सिंह रावत निवासी लंढौर मसूरी के दुग्ध वाहन की चेकिंग की। वाहन में गाय और भैंस का मिश्रित दूध बर्तनों में रखा हुआ था। दूध का परीक्षण कर सैंपल की जांच रुद्रपुर प्रयोगशाला से कराई गई। लैब से आई रिपोर्ट में दूध में मिल्क फैट कम पाया गया। मानकों के अनुरूप दूध की बिक्री न करने पर न्याय निर्णय अधिकारी ने राकेश सिंह रावत पर दस हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed