{"_id":"613f82c78ebc3eb7806b6b03","slug":"60-teachers-will-be-appointed-soon-in-rishikesh-campus-new-tehri-news-drn390295183","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश परिसर में जल्द होगी 60 शिक्षकों की नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश परिसर में जल्द होगी 60 शिक्षकों की नियुक्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंडित ललित मोहन शर्मा राजकीय महाविद्यालय ऋषिकेश जल्द ही श्रीदेव सुमन विवि के नियंत्रण में आ जाएगा। अभी तक ऋषिकेश पीजी कालेज उच्च शिक्षा विभाग के अधीन ही संचालित किया जा रहा है। महाविद्यालय के श्रीदेव सुमन विवि का परिसर बनने से वहां जल्द ही करीब 60 से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।
सरकार ने 6 अगस्त 2019 को राजकीय महाविद्यालय ऋषिकेश को श्रीदेव सुमन विवि का परिसर घोषित किया था। लेकिन अभी तक पीजी कालेज के शिक्षक उच्च शिक्षा विभाग के अधीन ही काम कर रहे हैं। इस कारण विवि परिसर में सुविधाएं नहीं जुटा पा रहा था। श्रीदेव सुमन विवि का पहला कैंपस गोपेश्वर और दूसरा ऋषिकेश में बनाया गया है। पहले चरण में विवि ने ऋषिकेश परिसर में शिक्षकों की नियुक्ति का निर्णय लिया है। उम्मीद है कि ऋषिकेश परिसर को जल्द ही 60 से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। शिक्षकों की नियुक्ति होते ही ऋषिकेश में स्थित महाविद्यालय श्रीदेव सुमन विवि के नियंत्रण में आ जाएगा। महाविद्यालय के परिसर बनने से वहां नए पाठ्यक्रम और व्यवसायिक कोर्स संचालित किए जा सकेंगे।
------------
विवि ने ऋषिकेश परिसर में शैक्षिक पदों के समायोजन के लिए सभी प्रक्रियाएं पूरी कर प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। इस मामले में शासन स्तर से जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। शासन से निर्देश मिलने के बाद ऋषिकेश परिसर पर विवि का पूर्ण नियंत्रण होते ही परिसर में सभी सुविधाएं जुटाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
- डा. पीपी ध्यानी, कुलपति श्रीदेव सुमन विवि।