फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   60 lakhs distributed interest free loan to 45 tenants

45 काश्तकारों को 60 लाख का ब्याज मुक्त ऋण बांटा

Tue, 29 Sep 2020 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
60 lakhs distributed interest free loan to 45 tenants
कोरोना संक्रमण के कारण गांव लौटे प्रवासियों और बेरोजगार युवाओं को स्वरोजागर से जोड़ने के लिए मंदार गांव में गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए सहकारिता विभाग ने 45 काश्तकारों को 60 लाख रुपये का ब्याज मुक्त ऋण वितरित किया। गोष्ठी में उद्यान विभाग ने काश्तकारों को मूली, राई और गाजर के बीज भी दिए।
विज्ञापन

जाखणीधार ब्लाक के ग्राम मंदार में आयोजित गोष्ठी में ब्लाक प्रमुख सुनीता देवी ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रवासी और स्थानीय बेरोजगार युवाओं को पशुपालन, मौन पालन, सीएम स्वरोजगार योजना और सोलर प्लांट आदि योजनाओं से रोजगार दे रही है। बीडीओ राकेश मोहन रयाल ने मनरेगा के कार्यों की जानकारी दी। प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी आकाश उनियाल ने विभाग की ओर से 20 युवाओं को दो हजार चूजे बांटे। उन्होंने पशुपालकों से पशुओं का बीमा कराने की अपील की। इस मौके पर एनआरएलएम के ब्लाक मिशन मैनेजर अजीत नैनवाल, प्रभारी उद्यान अधिकारी शीला शुक्ला , प्रधान संगीता रावत, विजयपाल रावत, सूर्यप्रकाश मैंदोला, पंकज बडोनी, ध्यान सिंह रावत, दर्शन रमोला, दिनेश लाल और राजेंद्र रावत मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed