फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   24 thousand blown from the woman's account by changing the card

कार्ड बदलकर महिला के खाते से उड़ाए 24 हजार

Wed, 07 Sep 2022 10:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
24 thousand blown from the woman's account by changing the card
नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने महिला का एटीएम कार्ड बदल कर उसके खाते से 24 हजार रुपये उड़ा लिए। महिला ने पुलिस को सूचना देकर ठगी गई रकम लौटाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पंकज देवरानी ने बताया कि बुधवार को एक महिला यहां चौराहे पर स्थित पीएनबी के एटीएम में पैसा निकालने गई लेकिन वह एटीएम में अपने डेबिट कार्ड का सही ढंग से इस्तेमाल नहीं कर पाई तो उसने एटीएम में खड़े व्यक्ति से मदद मांगी। बताया गया कि एक व्यक्ति ने महिला से कार्ड लेकर उसका पिन नंबर भी पूछ लिया। उसके बाद युवक ने महिला को बताया कि एटीएम में कुछ गड़बड़ी है जिससे वह काम नहीं कर रहा है। इसी बीच शातिर व्यक्ति ने महिला का एटीएम कार्ड बदलकर उसे अपना पुराना कार्ड दे दिया। उसके बाद महिला वहां से चली गई। उसके कुछ देर बाद ही महिला के मोबाइल पर 24 हजार रुपये निकालने का मैसेज आया। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद धोखाधड़ी की शिकार कंचन ने पुलिस के 112 नंबर पर उसके एटीएम कार्ड से 24 हजार रुपये उड़ाने की सूचना दी। पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत पर जांच शुरू की गई है। पीएनबी बैंक से संपर्क कर एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने के बाद आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed