फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   16 employees got re-appointment

16 कर्मचारियों को दोबारा मिली नियुक्ति

Tue, 21 Sep 2021 08:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 08:53 PM IST
विज्ञापन
16 employees got re-appointment
श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय में लंबे इंतजार के बाद स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खुल गए हैं। दो साल पूर्व हटाए गए आउटसोर्स कर्मचारियों को विवि प्रशासन ने दोबारा नियुक्ति दे दी है। विवि प्रशासन ने दैनिक श्रमिक दरों पर स्थानीय युवाओं को रोजगार देने का निर्णय लिया है। इस निर्णय का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया है।
विज्ञापन

विवि प्रशासन ने आउटसोर्स और दैनिक वेतन पर कार्यरत 16 कर्मचारियों को 30 सितंबर 2019 को हड़ताल और विवि प्रशासन के आदेशों के उल्लंघन के आरोप में सेवा से हटा दिया था। कर्मचारियों की सेवा बहाली की मांग को लेकर स्थानीय लोगों के साथ कर्मचारियों ने कई बार विवि मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन भी किया। 13 अगस्त को कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में भी कार्यकर्ताओं ने धरना दिया था।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति डा. पीपी ध्यानी ने बताया कि हटाए गए कर्मचारियों और उनके परिवारों के सामने आजीविका का संकट पैदा हो गया था। 7-8 सालों तक विवि में सेवा देने के कारण उनका अन्यत्र कार्य करना भी मुश्किल हो रहा था। कुलपति ने बताया कि इन कर्मचारियों ने गलती को स्वीकारते हुए ऐसा दोबारा नहीं करने का भरोसा दिया। इसके बाद कुलपति डा. ध्यानी ने शासन में आउटसोर्स पदों के सृजन की मांग को प्रमुखता से उठाया। ताकि हटाए गए कर्मचारियों को दुबारा से नियुक्ति दी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति ने बताया कि यह प्रकरण अभी शासन में लंबित है। विवि में कर्मचारियों की लगातार कमी बनी हुई है। इस समस्या को देखते हुए कुलपति डा. ध्यानी ने गत माह विवि की कार्यपरिषद की बैठक में दैनिक श्रमिक दरों पर कर्मचारियों को नियुक्ति देने का प्रस्ताव रखा था। बैठक में इसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। कुलपति ने बताया कि मंगलवार को हटाए गए 16 कर्मचारियों को दोबारा नियुक्ति देने की प्रक्रिया शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed