फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   मॉक ड्रिल कर परखी तैयारियां

मॉक ड्रिल कर परखी तैयारियां

Wed, 19 Jun 2019 10:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
मॉक ड्रिल कर परखी तैयारियां
नरेंद्रनगर (टिहरी)। तहसील प्रशासन ने किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने को तैयारियों का जायजा लेने के लिए मॉकड्रिल किया है। बुधवार सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर किसी व्यक्ति ने पुलिस थाने में दुर्घटना में कई लोगों के घायल होने व नरेंद्रनगर-रानीपोखरी मोटर मार्ग बंद होने की सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनीष उपाध्याय, अग्निशमन और चिकित्सकों की टीम मय एंबुलेंस के साथ घटना स्थल की ओर दौड़े। जहां से घायलों को श्री देव सुमन राजकीय संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाकर उनका उपचार किया गया। एसडीएम मुक्ता मिश्र ने बताया कि बरसात के सीजन को देखते हुए किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर तैयारियों का जायजा लेने के लिए मॉकड्रिल किया गया, जिसमें सभी विभागों की सेवाओं का मूल्यांकन किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों को व्यवस्था ठीक रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक मनोज बहुखंडी, सीओ पीके शाह, एसआई सदानंद पोखरियाल, तहसीलदार बीएस भंडारी, राजस्व उपनिरीक्षक उत्तम सिंह राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed