{"_id":"5ccb263ebdec2206ff5a5304","slug":"155681753318-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई टिहरी: तीन माह से वेतन भुगतान न होने पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई टिहरी: तीन माह से वेतन भुगतान न होने पर जताया रोष
Fri, 03 May 2019 09:55 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 09:55 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ ने मार्च से वेतन भुगतान न होने पर रोष व्यक्त करते हुए डीएम, सीईओ, डीईओ को ज्ञापन दिया। उन्होंने जल्द वेतन भुगतान न होने पर बेमियादी आंदोलन की चेतावनी दी।
बृहस्पतिवार को संघ के जिलाध्यक्ष महादेव मैठाणी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम समेत अन्य अधिकारियों को भेजे ज्ञापन में बताया कि अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों, कर्मचारियों को तीन माह से वेतन भुगतान नहीं हुआ है, जबकि 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों को पेंशन, जीपीएफ की धनराशि का भुगतान भी नहीं हो पाया है।
जिसके चलते उन्हें आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि वेतन समेत, पेंशन, जीपीएफ भुगतान की मांग की जा रही है, लेकिन विभागीय अधिकारी समस्या का समाधान नहीं कर रहे है। ज्ञापन देने वालों में सतीश थपलियाल, उत्तम नेगी, राजेश बहुगुणा, वेणी प्रसाद उनियाल, मनोहर डबराल, जगमोहन नेगी, ममता थपलियाल, रोशन भट्ट आदि मौजूद थे।