{"_id":"5ccb262abdec22076100a757","slug":"155681751417-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस सत्र में भी नए ट्रेड शुरू होना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस सत्र में भी नए ट्रेड शुरू होना मुश्किल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंडीसौड़ (टिहरी)। सरकार भले ही युवाओं को तकनीकी शिक्षा देकर स्वरोजगार देने का डंका पीट रही है, लेकिन पिछले ढाई साल से निर्माणाधीन कंडीसौड़ आईटीआई भवन का निर्माण एक इंच भी आगे नहीं बढ़ पाया है। इससे आईटीआई में स्वीकृत नए ट्रेडों का संचालन शुरू नहीं हो पा रहा है। क्षेत्र के युवाओं को आईटीआई में प्रवेश लेने के लिए 70 किमी दूर चंबा या फिर नई टिहरी का रुख करना पड़ रहा है।
थौलधार ब्लॉक के युवाओं को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में हुनरमंद बनाने के लिए वर्ष 2006 से कंडीसौड़ आईटीआई की स्वीकृति मिली थी। तब से आईटीआई विकास विभाग के एक कमरे में संचालित हो रहा है, जिसमें सिर्फ डाटा इंट्री आपरेटर का ट्रेड संचालित हो रहा था। लेकिन पिछले सत्र से उक्त ट्रेड भी बंद हो गया है। वर्ष 2015 में इंटर कॉलेज के समीप 2 करोड़ 70 लाख से आईटीआई के नए भवन और आवासीय परिसर निर्माण की स्वीकृति मिली थी। नया भवन बनने पर आईटीआई में इलेक्ट्रानिक्स, कंप्यूटर, सिलाई, फैशन डिजायनिग और फीडर के नए ट्रेडों का संचालन होना था, लेकिन भवन निर्माण पूरा न होने के चलते इस सत्र में भी नए ट्रेड शुरू होने की उम्मीद नहीं है। आईटीआई का अधूरा भवन निर्माण पूरा करने और नए ट्रेडों का संचालन शुरू करने की मांग को लेकर बुधवार को कांग्रेस नेता अतोल गुसाईं, सुरेंद्र राणा, महावीर सिंह, महेंद्र सिंह व मनोज डीएम सोनिका से मिले। समस्या के संबंध में ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
भवन निर्माण पूरा करने के लिए शासन को बजट आवंटित करने के लिए दो बार प्रस्ताव भेजा जा चुका है। भवन निर्माण पूरा होने पर ही नए ट्रेडों का संचालन विधिवत शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन
-वाईएस तोमर, प्रधानाचार्य, आईटीआई कंडीसौड़