{"_id":"5cc9ce25bdec220729254eb1","slug":"155672944519-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बौराड़ी घंटाघर को नया स्वरूप देने की में जुटी पालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बौराड़ी घंटाघर को नया स्वरूप देने की में जुटी पालिका
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। बौराड़ी स्थित घंटाघर अब नए स्वरूप में नजर आएगा। पालिका घंटाघर पर चार बेहतरीन घड़ियां लगा रही है, जिस पर सुबह पांच बजे शुभप्रभात का अलार्म बजेगा। साथ ही लाइटिंग करके खूबसूरत बनाया जा रहा है। घंटाघर को सजाने-संवारने का कार्य इन दिनों पालिका की ओर से किया जा रहा है। पालिका घंटाघर को प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप में भी विकसित करने का प्रयास कर रही है।
पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली ने बताया कि घंटाघर में गमले और पौधे भी लगाए जा रहे हैं। बताया कि नई टिहरी शहर में पर्यटक घूमने आते हैं, तो टिहरी के प्रमुख पर्यटक स्थल के बारे में पूछते हैं। ऐसे में घंटाघर को टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। बताया कि चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद इसका विधिवत शुभारंभ किया जाएगा।
इसके अलावा नई टिहरी के डायजर में लाइटिंग, सुमन पार्क में लाइट और फव्वारे, बौराड़ी बस अड्डे में बड़ा फ्लोटिंग फव्वारा लगाया जाएगा। कोटी कालोनी और बीपुरम में भी एक-एक पर्यटक स्थल चयनित कर सौंदर्यीकरण किया जाएगा। ईओ राजेंद्र सजवाण ने बताया कि पालिका ने 20 किमी आंतरिक सड़कों की मरम्मत के लिए डीपीआर शासन को भेज दी है। फिलहाल गड्ढों को भरने की कार्रवाई की जाएगी। जिला अस्पताल के पीछे छमुंड मार्ग पर डंपिंग यार्ड बनाकर वहां पार्किंग बनाने का भी प्रस्ताव है।