{"_id":"5cc9cdf9bdec2207657b83ff","slug":"155672940114-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिनकखाल क्षेत्र में रसोई गैस का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिनकखाल क्षेत्र में रसोई गैस का संकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक के बिनकखाल क्षेत्र में पिछले दो माह से रसोई गैस का संकट बना हुआ है। रसोई गैस की आपूर्ति न होने से लोगों के सामने दो वक्त का भोजन तैयार करना चुनौती बनी हुई है। जल्द ही गैस की आपूर्ति न करने पर उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी पर तालाबंदी की चेतावनी दी है। इस संबंध में क्षेत्रवासियों की ओर से एसडीएम को ज्ञापन प्रेषित किया गया है।
बिनकखाल क्षेत्र के गांवों में पिछले दो माह से रसोई गैस की आपूर्ति नहीं हो पाई है। गांवों में गैस कब पहुंचेगी इसके लिए उपभोक्ता आए दिन गैस एजेंसी में फोन कर संपर्क साध रहे हैं, लेकिन गैस एजेंसी के कर्मचारी एक-दो दिन में गैस पहुंचने की बात कहकर फोन काट रहे हैं। उपभोक्ता सुलोचना देवी, अमनदीप भट्ट, सुलोचना, रेवती देवी, सुंदरा देवी, बिमला देवी, रेखा भट्ट, बिंदी देवी की ओर से एसडीएम को ज्ञापन भेजकर जल्द ही गैस की आपूर्ति शुरू करने की मांग की गई। गैस एजेंसी के प्रबंधक आरएस बिष्ट ने बताया कि चार माह से प्लांट से नियमित रूप से गैस की आपूर्ति नहीं हो पा रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इंडियल ऑयल को उपभोक्ताओं की डिमांड पूरी करने के लिए सप्लाई बढ़ाने के लिए पत्र भेजा गया है।