{"_id":"5cc332c1bdec22141f0108cd","slug":"15562964515-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कियोस्क से मिलेगी केस की ऑनलाईन जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कियोस्क से मिलेगी केस की ऑनलाईन जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। ई-कोर्ट की ओर कदम आगे बढ़ते हुए जिला न्यायालय परिसर में भी अब कंप्यूटर जनित कियोस्क मशीन लगाई गई है। जिला जज कुमकुम रानी ने कियोस्क मशीन का शुभारंभ करते हुए कहा कि मशीन के माध्यम से वादकारियों और अधिवक्ताओं को अपने वाद से संबंधित सूचनाएं कियोस्क मशीन की स्क्रीन पर मिल सकेगी।
जिला जज ने कहा कि मशीन के माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपने मुकदमे के करंट स्टेटस की जानकारी ले सकेंगे। बगैर किसी कर्मचारी की सहायता से तकनीकी का प्रयोग करके ई-कोर्ट की ओर यह अहम कदम है। राज्य और देश के किसी भी कोर्ट से संबंधित वादों की जानकारी के लिए नेशनल ज्यूडिशियल डाटा ग्रीड की वेबसाइट के माध्यम और सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट से ली जा सकती है। इस मौके पर एडीजे शेष चंद्र, सीजेएम राहुल कुमार श्रीवास्तव, सिविल जज संदीप कुमार, अतिरिक्त सिविल जज राजेश कुमार, विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अशोक कुमार, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट, राजपाल मियां, संदीप जोशी, चंद्रभान राणा, चंद्रभान तिवारी आदि मौजूद थे।