{"_id":"5cbf404fbdec2214123212a8","slug":"15560377798-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई टिहरी : स्कूल भवनों के पुर्ननिर्माण के लिए बजट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई टिहरी : स्कूल भवनों के पुर्ननिर्माण के लिए बजट का इंतजार
Wed, 24 Apr 2019 09:16 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 09:16 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राथमिक और उच्च प्राथमिक के कई स्कूल भवन पुनर्निर्माण और मरम्मत की बाट जोह रहे हैं। जिले में करीब 134 स्कूलों को नए भवन और 281 स्कूल भवनों को मरम्मत की जरूरत है, लेकिन जर्जर स्थिति में पहुंचे भवनों की मरम्मत और पुनर्निर्माण के लिए सरकार बजट नहीं दे पा रही है। जिससे कई स्कूल खस्ताहाल भवन और पंचायत घरों में संचालित करने की मजबूरी बनी हुई है।
विज्ञापन
जिले में करीब 134 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल भवन जर्जर स्थिति में पहुंच गए हैं। उनमें से 30 भवन निष्प्रयोज्य घोषित किए गए हैं। जबकि 281 स्कूल भवनों को मरम्मत की जरूरत है, लेकिन सरकार स्कूल भवन बनाने के लिए बजट जारी नहीं कर पा रही है। जिससे कई स्कूल पंचायत घरों के एक कमरे में चलाए जा रहे हैं, जबकि सैकड़ों छात्र-छात्राओं को जोखिम उठाकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। सरकार ने 30 भवन निर्माण 13 की मरम्मत कराने की स्वीकृति तो दी है, लेकिन अभी तक बजट नहीं दिया है। स्थिति यह है कि स्वच्छ भारत अभियान चलाए जाने के बावजूद शौचालय बनाने के लिए भी बजट नहीं मिल पा रहा है। समग्र शिक्षा अभियान के तहत स्कूल भवनों के साथ ही 182 पुरुष और 50 महिला शौचालय बनाने के प्रस्ताव भेजे गए थे, जिसमें से छह बालिका शौचालयों की स्वीकृति मिली, लेकिन बजट नहीं मिला।
विज्ञापन
एसएसए के माध्यम से स्कूल भवन बनाने के लिए 2665.8 लाख, मरम्मत के लिए 432.49 लाख और शौचालय बनाने के लिए 315.52 लाख के प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे गए हैं। कुछ की सैद्धांतिक स्वीकृति मिली गई है। बजट मिलने पर कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
- सुदर्शन सिंह बिष्ट, डीईओ बेसिक नई टिहरी