{"_id":"5cbdebc4bdec22145f53b4ea","slug":"15559506016-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षित चारधाम यात्रा का संदेश देने पहुंची बाइकिंग रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षित चारधाम यात्रा का संदेश देने पहुंची बाइकिंग रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के बैनर तले एशियन डेवलपमेंट बैंक व साइकिल फेडरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने और सुरक्षित चारधाम यात्रा का संदेश देने के लिए द अल्टीमेट हिमालयन माउंटेन बाइकिंग चैलेंज रैली 108 किमी का सफर तय कर कोटीकालोनी पहुंची। बाइकिंग रैली में शामिल 85 देशी-विदेश महिला-पुरुष राइडरों में से दो पुरुष और एक महिला राइडर रेस पूरी नहीं कर पाए। बाइकिंग प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में थाईलैंड के कीरति सुक्प्रसार्त व महिला वर्ग में इंडोनेशिया की नोवियाना ने बाजी मारी। भारतीय संवर्ग में हिमाचल प्रदेश के देवेंद्र कुमार प्रथम रहे।
रैली का एडीएम शिवचरण द्विवेदी और पर्यटन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने स्वागत किया। साहसिक खेल अधिकारी सोबत सिंह राणा ने बताया कि माउंटेन बाइकिंग प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में थाईलैंड के कीरति सुक्प्रसार्त प्रथम, इरान के मर्दानी द्वितीय, हिमाचल प्रदेश के देवेंद्र कुमार तृतीय रहे। महिला वर्ग में इंडोनेशिया की नोवियाना प्रथम, नेपाल की लक्ष्मी द्वितीय, जर्मनी की सरा एप्पैल्ट तृतीय रहीं। उत्तराखंड संवर्ग में रमेश भारती प्रथम, रजत पांडे द्वितीय, विकास दुर्गापाल तृतीय रहे।
रैली में 74 देशी-विदेशी पुरुष और 11 देशी-विदेशी महिला राइडर शामिल हैं। माउंटेन बाइकिंग राइडर बुधवार सुबह चिन्यालीसौड़ के लिए रवाना होंगे। इस मौके पर पर्यटन अधिकारी सुरेश यादव, एसडीएम एफआर चौहान, रविंद्र जुवांठा, अजयवीर सिंह, सीमा शर्मा, बृजेश भट्ट, कोतवाल चंदन सिंह चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
फिनिशिंग प्वाइंट पर चोटिल हुआ राइडर
कोटीकालोनी में माउंटेन बाइकिंग चैलेंज रैली का फिनिशिंग प्वाइंट जीएमवीएन के होटल के गेट पर मोड़ के समीप बनाया गया था, जिससे एक राइडर एक व्यक्ति से टकरा गया। इससे 13 कुमाऊं रेजीमेंट के राइडर गाजियाबाद निवासी तरुण के पेट में चोट आ गई। वहां मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। रैली के दौरान कर्नाटका के विट्टल भी रास्ते में गिर गए, जिससे उनके घुटने पर चोट आई है। वहीं माउंटेन रैली के दौरान पुलिस ने कोटीकालोनी और खांडखाला में यातायात रोक दिया, जिससे करीब तीन घंटे तक लोग भूखे-प्यासे जाम में फंसे रहे।
साहसिक खेलों को मिलेगा बढ़ावा : डीएम
रुद्रप्रयाग/तिलवाड़ा। माउंटेन बाइकिंग रैली को जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने हरी झंडी दिखाकर नई टिहरी के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से साहसिक खेलों को बढ़ावा मिलेगा। रैली का जगह-जगह स्वागत किया गया। रैली के शुभंकर बर्फी के साथ लोगों ने खूब सेल्फी ली। इस मौके पर साइकिल फेडरेशन के निदेशक वीएन सिंह, पर्यटन अधिकारी पीके गौतम, जनसंपर्क अधिकारी केके जोशी, युवा कल्याण अधिकारी केएन गैरोला, स्काउट/गाइड प्रभारी कुमाऊं मंडल गिरधर मनराल, साहसिक खेल अधिकारी सुशील नौटियाल आदि मौजूद थे।