{"_id":"5cb9fc03bdec221456013852","slug":"155569261714-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ट अध्यक्ष और मियां सचिव निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भट्ट अध्यक्ष और मियां सचिव निर्वाचित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर शांति प्रसाद भट्ट और सचिव पद पर राजपाल मियां निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। बार एसोसिएशन के सभी पदों पर पदाधिकारियों का निर्विरोध चुनाव होने पर अधिवक्ताओं ने खुशी का इजहार किया है।
जिला बार एसोसिएशन चुनाव के लिए शुक्रवार को नाम वापसी का अंतिम दिन था। अध्यक्ष पद पर दिनेश चंद्र सेमवाल और शांति प्रसाद भट्ट ने नामांकन किया था, लेकिन दिनेश चंद्र सेमवाल ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। अन्य पदों पर सिर्फ एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन कराया था। चुनाव अधिकारी जय प्रकाश पांडेय और सहायक चुनाव अधिकारी कन्हैया लाल डोभाल ने बताया कि अध्यक्ष पद पर शांति प्रसाद भट्ट, उपाध्यक्ष पद पर चंद्रभान सिंह राणा, सचिव पद पर राजपाल मिंया, सह सचिव पद पर संदीप जोशी, कोषाध्यक्ष पद पर चंद्रभानु तिवारी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। ऑडिटर और पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं करवाया। निर्वाचित पदाधिकारियों को पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में शनिवार को प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। अध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट ने अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बार और बेंच के बीच में समन्वय बनाकर अधिवक्ताओं के हितों के लिए कार्य किया जाएगा।