फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   माता के जयकारों से गूंजे मंदिर

माता के जयकारों से गूंजे मंदिर

Sat, 13 Apr 2019 09:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
माता के जयकारों से गूंजे मंदिर
गढ़वाल। चैत्र नवरात्र पर अष्टमी और रामनवमी पर गढ़वालभर के देवी मंदिरों और सिद्धपीठों पर मां दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना की गई। इस दौरान मंदिर में माता के दर्शनों के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। वहीं भक्तों ने घरों में भी माता स्वरूप कन्याओं को जिमाकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

नई टिहरी। सिद्धपीठ चंद्रबदनी, सुरकंडा, कुंजापुरी, ज्वालामुखी, नवदुर्गा और सनातन धर्म शक्ति पीठ मंदिर में भक्तों ने मां भगवती से अखंड सौभाग्य का वरदान मांगा। मंदिरों में भंडारे का भी आयोजन किया गया। घरों में भी भक्तों ने कन्याओं को भोजन कराकर दान, दक्षिणा दिया। देवी मंदिरों में दिनभर भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा।
विज्ञापन

उत्तरकाशी/बड़कोट। नवरात्र के अष्टमी एवं रामनवमी पर्व पर पूजा अर्चना के लिए जिले के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। लोगों ने घरों में देवी पूजन कर कन्याओं को भोजन कराया। श्री आदर्श रामलीला समिति की ओर से सुंदरकांड का पाठ कराने के साथ ही अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुटेटी देवी, रेणुका देवी गढ़ बरसाली, रेणुका मंदिर डुंडा, धनारी की राजराजेश्वरी देवी, चंदोमति माता मल्ला देवी, बड़कोट की भगवती देवी, ज्ञानसू स्थित काली मंदिर आदि देवी मंदिरों में श्रीद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। इधर, जिला मुख्यालय पर श्री आदर्श रामलीला समिति की ओर से रामलीला मंच पर सुंदर कांड का पाठ किया गया। इस दौरान पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष रमेश चौहान, भूपेश कुड़ियाल आदि मौजूद थे।
श्रीनगर/देवप्रयाग। रामनवमी पर्व पर एसएसबी के महानिदेशक कुमार राजेश चंद्रा ने परिवार सहित धारी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इधर, देवप्रयाग में रामनवमी व बैसाखी पर्व पर भागीरथी-अलकनंदा संगम स्थल में गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। तीर्थ पुरोहितों की ओर से राम दरबार की झांकी के साथ ही श्री रघुनाथ गंगा परिक्रमा यात्रा भी निकाली गई। साथ ही बैसाखी के आगमन पर चैत्र मास की फुल्यारी कन्याओं का पूजन कर विदा भी किया गया। श्रद्धालुओं के लिए श्री बदरीस युवा पुरोहित संगठन व श्री रघुनाथ गंगा सेवा समिति की ओर से भंडारा लगाया गया।
रुद्रप्रयाग/गोपेश्वर। जिले के सिद्धपीठ कालीमठ, कालशिला, मठियाणाखाल, चामुंडा देवी, हरियाली देवी समेत कई मंदिरों में चल रहे नवरात्र के अंतिम दिन हवन कर पूर्णाहुति की गई। इस मौके पर भक्तों को जौ की हरियाली भी बांटी गई। समापन पर कई स्थानों पर नौ कन्याओं को भोजन भी कराया गया। ऊखीमठ ब्लॉक के दूरस्थ क्षेत्र तालतोली में लगने वाले मां राजराजेश्वरी देवी मेले का समापन हो गया। मेले में केदारघाटी के लोगों ने मां राजराजराजेश्वरी का आशीर्वाद लिया। उधर, चमोली जिले के पोखरी के दुख:थंबेश्वरी मंदिर में पिछले सात दिन से चल रहा नवरात्रा अनुष्ठान संपन्न हो गया है। इस दौरान भक्तों ने माता की पूजा-अर्चना कर मनौतियां मांगी। गोपेश्वर के चंडिका मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी रही।
कोटद्वार। मां भगवती के आठवें स्वरूप महागौरी और नवें स्वरूप सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने नवमी पर घरों में हरियाली काटी और कन्याओं को जिमाकर मां भगवती से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।



गढ़ गोरिल कीर्तन मंडली रही अव्वल
पौड़ी। सिद्धपीठ श्री भुवनेश्वरी भौवन प्रबंध समिति की ओर से आयोजित नवरात्र महोत्सव संपन्न हो गया है। मां भुवनेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। कीर्तन-भजन व रात्रि जागरण सहित अन्य कार्यक्रमों के स्कूली वर्ग में ब्रिगेडियर विद्याधर जुयाल संस्कृत विद्यालय भुवनेश्वरी प्रथम, राउमावि कोटसाड़ा द्वितीय और जीआईसी कोट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला मंगल दल वर्ग में गढ़ गोरिल कीर्तन मंडली पौड़ी प्रथम, झाली-माली कीर्तन मंडली पौड़ी द्वितीय व जय कंडोलिया कीर्तन मंडली ने तृतीय स्थान पाया। इस मौके पर सिद्धपीठ श्री भुवनेश्वरी भौवन प्रबंध समिति के सचिव सतीश जुयाल, नवीन जुयाल, संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुसूया प्रसाद सुंदरियाल व दिनेश जुयाल आदि मौजूद थे। वहीं, रामनवमी पर रामलला की शोभा यात्रा निकाली। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, रामलीला कमेटी अध्यक्ष उमाचरण बड़थ्वाल, सचिव राम सिंह व नमन चंदोला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed