फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   भिलंगना ब्लॉक के गांवों में रसोई गैस का संकट

भिलंगना ब्लॉक के गांवों में रसोई गैस का संकट

Sun, 07 Apr 2019 10:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
भिलंगना ब्लॉक के गांवों में रसोई गैस का संकट
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना विकासखंड के ग्याहरागांव और हिंदाव पट्टी के दो दर्जन से अधिक गांवों में पिछले दो माह से रसोई गैस का संकट बना हुआ है। रसोई गैस की आपूर्ति न होने से लोगों के सामने दो वक्त का भोजन तैयार करना चुनौती बनी हुई है। उपभोक्ताओं की डिमांड के अनुसार प्लांट से गैस की आपूर्ति न होने से समस्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। गैस एजेंसी को प्रति माह करीब सात हजार सिलिंडरों की आवश्यकता होती है, लेकिन फरवरी और मार्च में एजेंसी को प्लांट से सिर्फ 2200 सिलिंडर ही मिल पाए हैं। गैस एजेंसी की लचर सेवाओं पर उपभोक्ताओं ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है।
विज्ञापन

ग्याहरागांव और हिंदाव पट्टी के पाख, दोणी, डांग, मुंडेती, चौरा, अखोडी, करखेडी, कोट, बजियाल, ढुंग, भौडग़ांव, पुर्वाल गांव, अंथवालगांव, बडियार, कठूड और सरपोली गांव में पिछले दो माह से रसोई गैस की आपूर्ति नहीं हो पाई है। गांवों में गैस कब पहुंचेगी इसके लिए उपभोक्ता आए दिन गैस एजेंसी में फोन कर संपर्क साध रहे हैं, लेकिन गैस एजेंसी के कर्मचारी एक-दो दिन में गैस पहुंचने की बात कहकर फोन काट दे रहे हैं। उपभोक्ता जमुना प्रसाद, शंभू प्रसाद, जय सिंह, दिनेश सिंह, कर्ण सिंह, मकानी देवी, कुशला देवी व कुसमा देवी ने लचर सेवाओं पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है।
विज्ञापन

गैस एजेंसी के प्रबंधक आरएस बिष्ट ने बताया कि तीन माह से प्लांट से नियमित रूप से गैस की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। एजेंसी से लगभग 13500 उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। उपभोक्ताओं की जरूरत पूरी करने के लिए प्रति माह 700 सिलिंडरों की आवश्यकता होती है, लेकिन फरवरी और मार्च में सिर्फ 2200 सिलेंडर ही एजेंसी को प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed