फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   एसआरटी परिसर के कर्मचारियों को पदोन्नति का इंतजार

एसआरटी परिसर के कर्मचारियों को पदोन्नति का इंतजार

Wed, 27 Mar 2019 09:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 09:02 PM IST
विज्ञापन
एसआरटी परिसर के कर्मचारियों को पदोन्नति का इंतजार

विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। केंद्रीय विवि के स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल के कर्मचारी एक दशक से पदोन्नति की राह ताक रहे हैं, लेकिन अभी तक विवि की सेवा चयन नियमावली नहीं बनने के कारण कर्मचारियों की पदोन्नति पर ब्रेक लगा हुआ है। जिससे परिसर के कई कर्मचारी पदोन्नति लिए बगैर रिटायर हो चुके हैं। प्रमोशन नहीं मिलने से कार्मिकों को चुनाव ड्यूटी में भी द्वितीय और तृतीय मतदान कर्मचारी के रूप में काम करना पड़ रहा है।
स्वामी रामतीर्थ परिसर 15 जनवरी 2009 को केंद्रीय विवि बन गया था। राज्य विवि से केंद्रीय विवि बनने पर परिसर के कर्मचारियों में उम्मीद जगी थी कि उनकी सुविधाओं में इजाफा होने के साथ ही समस्याओं का समाधान होगा, लेकिन विवि की लेटलतीफी कर्मचारियों के भविष्य पर भारी पड़ रही है। विवि दस साल से कर्मचारी सेवा चयन नियमावली नहीं बना पाया है, जिससे कर्मचारियों की पदोन्नति पर विराम लगा हुआ है। इससे कई कर्मचारी पदोन्नति लिए बगैर सेवानिवृत्त भी हो गए हैं। परिसर कर्मियों को चुनावों में द्वितीय और तृतीय मतदान कर्मी के रूप में काम करना पड़ रहा है, जबकि राज्य सरकार के कर्मचारी पदोन्नति पाकर बतौर पीठासीन कर्मचारी के रूप में काम कर रहे हैं। परिसर के शिक्षणेतर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हरेंद्र भंडारी ने कहा कि कर्मचारियों को प्रमोशन के साथ ही वेतन का नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


यूजीसी ने कुछ बिंदुओं पर आपत्ति जताई थी। विवि कमेटी ने उनका निराकरण कर दिया है। यूजीसी से हरी झंडी मिलते ही पदोन्नति प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डा. संजय ध्यानी, सहायक कुल सचिव गढ़वाल विवि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed