फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   हिमालयन के हवाले हुआ जिला अस्पताल बौराड़ी

हिमालयन के हवाले हुआ जिला अस्पताल बौराड़ी

Fri, 08 Mar 2019 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
हिमालयन के हवाले हुआ जिला अस्पताल बौराड़ी

विज्ञापन
नई टिहरी। सरकार ने जिला अस्पताल बौराड़ी को पीपीपी मोड पर संचालित करने के लिए हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट को हस्तांतरित कर दिया है। शुक्रवार से अस्पताल पूरी तरह हिमालयन के हवाले हो गया है, लेकिन सरकार ने हिमालयन करे दो अप्रैल तक सभी सुविधाएं जुटाने के निर्देश दिए हैं।

टिहरी जिले की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सरकार ने जिला अस्पताल बौराड़ी को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) पर देने का निर्णय लिया था। अक्तूबर को 2018 में सरकार और स्वामी राम हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट के बीच अनुबंध हुआ था। पीपीपी पार्टनर ने दिसंबर में अस्पताल में सेवाएं शुरू करने की घोषणा की थी, लेकिन अस्पताल में सिविल कार्य से लेकर तकनीकी मशीनों की आपूर्ति और डाक्टरों की नियुक्तियां पूरी न होने के कारण विधिवत रूप से सेवाएं शुरू नहीं हो पाई थी। वर्तमान में करीब 10 विशेषज्ञ चिकित्सकों से लेकर अन्य स्टाफ की तैनाती हो चुकी है, जबकि अस्पताल में मरम्मत, रंगरोगन समेत आदि कार्य गतिमान है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अस्पताल को जौलीग्रांट को हस्तांतरित किया। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. यतेंद्र सिंह ने बताया कि ने बताया कि अस्पताल अब पूरी तरह हिमालयन को सौंपा गया है, जब तक उनकी पूरी व्यवस्थाएं नहीं हो जाती है, तब तक वर्तमान स्टाफ उनकी मद्द करेगा। जैसे-जैसे हिमालयन के डाक्टर से लेकर पैरामेडिकल स्टाफ ज्वाइनिंग करेंगे, वैसे-वैसे यहां तैनात स्टाफ को रिलीव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed