फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   चार करोड़ से होगा स्वाड़ी कंडीखाल मार्ग का डामरीकरण

चार करोड़ से होगा स्वाड़ी कंडीखाल मार्ग का डामरीकरण

Thu, 07 Feb 2019 09:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
चार करोड़ से होगा स्वाड़ी कंडीखाल मार्ग का डामरीकरण
नई टिहरी। जाखणीधार ब्लाक के स्वाड़ी कंडियालगांव-कांडीखाल मोटर मार्ग के डामरीकरण और सुधारीकरण की राह खुल गई है। पीएमजीएसवाई के तहत सात किमी मार्ग का करीब चार करोड़ की लागत से मार्ग का डामरीकरण और सुधारीकरण का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने मोटर मार्ग के द्वितीय स्टेज के कार्य का शुभारंभ किया। कहा कि लंबे समय से मार्ग के डामरीकरण और सुधारीकरण कार्य न होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही थी, लेकिन अब केंद्र सरकार ने मोटर मार्ग के सात किमी के डामरीकरण कार्य हेतु चार करोड़ पांच लाख 37 हजार जारी कर दिए हैं। उन्होंने पीएमजीएसवाई को तत्काल निर्माण कार्य शुरू कर निर्धारित अवधि के अंदर डामरीकरण करने के निर्देश दिए। इसके बाद विधायक नेगी ने राजकीय इंटर कालेज कनैलधार में 56 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पुस्तकालय, कंप्यूटर कक्ष समेत अन्य निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख मस्ता नेगी, पूर्व प्रमुख बेबी असवाल, पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता संजय श्रीवास्तव, प्रधान विनोद चमोली, क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय रावत, सोबन राणा, महाजन पंवार, बलवीर नेगी, सुमेर चंद कुमाईं, प्रताप राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed