फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   ग्रामीणों ने बंद कराया ऑल वेदर सड़क निर्माण का काम

ग्रामीणों ने बंद कराया ऑल वेदर सड़क निर्माण का काम

Thu, 07 Feb 2019 09:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बंद कराया ऑल वेदर सड़क निर्माण का काम
नरेंद्रनगर (टिहरी)। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर चल रहे ऑल वेदर सड़क का निर्माण कार्य डागर गांव के लिए मुसीबत बन गया है। सड़क चौड़ीकरण का मलबा गांव तक पहुंचने से जहां उनकी खेती चौपट हो रही है, वहीं लोगों के लिए खतरा भी बन रहा है। जिससे ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य बंद करा दिया है। उन्होंने एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि सुरक्षा के उपाय किए जाने तक निर्माण कार्य शुरू नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

ऑल वेदर सड़क निर्माण कार्य से जहां लोगों को सफर करने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं सड़क के नीचे बसे गांवों के लिए भी कटिंग का मलबा खतरे का कारण बन रहा है। डागर गांव के ग्रामीणों ने बताया कि बगरधार के पास कटिंग के दौरान मिट्टी-पत्थर गांव तक पहुंच रहे हैं। खतरे को देखते हुए मंगलवार से निर्माण कार्य बंद कराने को मजबूर होना पड़ा है। बृहस्पतिवार को एसडीएम को दिए ज्ञापन में प्रधान दिलीप सिंह ने कहा कि गांव में उनके खेत और मकानों तक मिट्टी-पत्थर रोकने के उपाय किए बगैर निर्माण कार्य शुरू नहीं करने दिया जाएगा। इस बाबत तहसीलदार डीएस भंडारी ने कहा कि कंपनी को कटिंग शुरू करने से पहले मलबा रोकने के लिए वहां जाला लगाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed