{"_id":"5c59b407bdec22738a474547","slug":"15493827745-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिकोत्व में छात्रों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिकोत्व में छात्रों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा
विज्ञापन
उत्तराखंड का लोकनृत्य
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। इंटर कॉलेज नागराजाधार नगुन के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक छटा बिखेरी। छात्र-छात्राओं ने लोक गीत, नृत्य और देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर अभिभावकों को मंत्रमुग्ध किया। मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार दिया।
मंगलवार को आयोजित नागराजाधार नगुन इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि धनोल्टी विधायक प्रीतम पंवार ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को सफलता के टिप्स दिए। कहा विद्यार्थी जीवन में अनुशासन और ईमानदारी सबसे जरूरी है। उन्होंने विद्यालय में फर्नीचर के लिए दो और कंप्यूटर के लिए एक लाख की धनराशि देेने की घोषणा की। कहा अगले वित्तीय वर्ष भी फर्नीचर के लिए दो लाख की धनराशि विधायक निधि से दी जाएगी।
प्रधानाचार्य अनूप बगियाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। इस मौके पर कटखेत के प्रधानाचार्य मार्कण्डेय प्रसाद नौटियाल, क्यारी के चतर सिंह चौहान, प्रीतम सिंह चौहान, पीटीए अध्यक्ष गरीब दास, सुगम दास, क्षेत्र पंचायत सदस्य राम सिंह बुडान, नरेश नौटियाल, राखी उनियाल, चमन नौटियाल, बुद्वि सिंह राणा, गुलाब सिंह, देवचंद्र पुरूसोड़ा, अर्जुन राणा, बुद्वि सिंह बिष्ट, यशवंत बिष्ट आदि उपस्थित रहे।