फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   जौनपुर महोत्सव में रही रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

जौनपुर महोत्सव में रही रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

Thu, 31 Jan 2019 10:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
जौनपुर महोत्सव में रही रंगारंग कार्यक्रमों की धूम
थत्यूड़ (टिहरी)। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के साथ तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव संपन्न हो गया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि जौनपुर और जौनसार रवाईं की संस्कृति अपनी एक विशिष्ट पहचान रखती है। इस प्रकार के महोत्सव से छुपी हुई प्रतिभा को मंच प्रदान होता है। जीएमवीएन के अध्यक्ष महावीर सिंह रांगड़ ने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति के विकास के सभी को दलगत भावना से ऊपर उठकर कार्य करना होगा।
विज्ञापन

झांकी प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर थत्यूड़ प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर द्वितीय और बालिका इंटर कॉलेज तृतीय रही। कबड्डी प्रतियोगिता में गरखेत प्रथम और पर्यटन घाटी द्वितीय रही। प्रथम विजेता टीम को 11 हजार, द्वितीय को 51 सौ की धनराशि दी गई। वालीबॉल में थाना थत्यूड़ पुलिस प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज थत्यूड़ द्वितीय रही। प्रश्नोत्तरी और सामान्य ज्ञान में जीजीआईसी प्रथम, जीआईसी द्वितीय रही। इस मौके पर डीबीसी के अध्यक्ष सुभाष रमोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, ब्लाक प्रमुख कुंवर सिंह पंवार, महोत्सव समिति के अध्यक्ष विरेंद्र सिंह राणा, सुरेंद्र रावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed