फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   पुष्पा छोरी पौड़ीखाल की... पर झूमे लोग

पुष्पा छोरी पौड़ीखाल की... पर झूमे लोग

Thu, 31 Jan 2019 10:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
पुष्पा छोरी पौड़ीखाल की... पर झूमे लोग
थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर महोत्सव की दूसरी संस्कृति संध्या लोक गायक गजेंद्र राणा, रेशमा शाह और राम कौशल के नाम रही। गढ़वाली लोक गीत, नृत्य, जौनसारी और जौनपुरी गीतों की प्रस्तुति पर दर्शक जमकर झूमे।
विज्ञापन

इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित दूसरी सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ राजपुर विधायक खाजनदास, पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा, ब्लॉक प्रमुख कुंवर सिंह पंवार ने किया। विधायक ने कहा कि जौनपुर की संस्कृति की अपनी एक विशिष्ट पहचान है। हमें अपनी संस्कृति को संजोए रखने के लिए हमेशा प्रयासरत रहना होगा। पूर्व मंत्री राणा ने राजकीय महाविद्यालय की सांस्कृतिक टीम को पांच हजार की नकद पुरस्कार राशि और क्रिकेट खिलाड़ियों को किट दिया।
विज्ञापन

गायिका रेशमा शाह ने देणा होया खोली का गणेशा से सांस्कृतिक संध्या की शुरूआत की। इसके बाद पोषतू का छूम्मा, मेरी भाग्यानी बो..., बिजोली तेरी बाकी कुर्ती गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। गजेंद्र राणा के लीला घस्यारी, बिगड़े छोरा रतूड गांव का, पुष्पा छोरी पौड़ीखाल की प्रस्तुति पर दर्शक झूम उठे। राम कौशल ने फूली जाली रे डाली, मेरी बंदोला, रासु लगे मेरी चैता, प्रदीप पंचोला ने मेरी चैता की चैतवाल गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इस मौके पर जौनपुर महोत्सव समिति के अध्यक्ष विरेंद्र सिंह राणा, सुरेंद्र रावत, महिपाल रावत, जेष्ठ प्रमुख भोला सिंह परमार, पूर्व प्रमुख गीता रावत, सुरेश चौहान, पृथ्वी रावत, हीरामणि गौड़, अकबीर पंवार, गोविंद सिंह नेगी, बिरेंद्र चंदेल, राकेश पंवार, महावीर सजवाण आदि उपस्थित रहे। संचालन सुनील सजवाण व सुमन नौटियाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed