{"_id":"5c51d276bdec22691d36c3ca","slug":"15488662811815-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीआइसी बौराड़ी में 15 फरवरी को लगेगा रोजगार मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीआइसी बौराड़ी में 15 फरवरी को लगेगा रोजगार मेला
विज्ञापन
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। केंद्र सरकार की कौशल विकास योजना के तहत जिला सेवायोजन विभाग दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना के समन्वय से 15 फरवरी जिला मुख्यालय के राजकीय प्रताप इंटर कालेज बौराड़ी में रोजगार मेले आयोजित कर रहा है।
जिला सेवायोजन अधिकारी विक्रम ने बताया कि रोजगार मेले में प्रतिभागी कंपनियों/नियोजक चयनित अभ्यर्थियों को रोजगार ट्रेनिंग, रोजगार एवं कौशल विकास प्रशिक्षण के साथ ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएं जाएंगे। बताया कि रोजगार मेले में देहरादून से लेकर अन्य राज्यों के औद्योगिक संस्थानों, स्थानीय होटल व्यवसायियों, प्रतिष्ठित प्राइवेट स्कूलों के संचालकों ने हाईस्कूल से कम, हाईस्कूल, इंटर, बीएससी नर्सिंग, आइटीआई, पालीटेक्नीक, इंजीनियरिंग, एचएम, एएनएम, जीएनएम, कंप्यूटर आपरेटर, रिसेप्शनिस्ट, डिप्लोमा, चालक, सुपरवाइजर आदि शैक्षिक एवं व्यवसायिक योग्यता धारकों का चयन किया जाएगा। उन्होंने इच्छुक बेरोजगारों से 15 फरवरी को अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, फोटो, मूल प्रमाण पत्र और बायोडाटा के साथ मेला स्थल पर पहुंचने को कहा है।