{"_id":"5c4f2bbabdec224c0b488c9f","slug":"154869252813-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फ पिघलाकर प्यास बुझा रहे प्रतापनगर क्षेत्र के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फ पिघलाकर प्यास बुझा रहे प्रतापनगर क्षेत्र के लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबगांव (टिहरी)। बर्फबारी आम जनजीवन पर भारी पड़ने लगा है। बर्फबारी के बाद ब्लॉक मुख्यालय प्रतापनगर, खोलगढ़, मिश्रवाणगांव, मोटणा, बनाली, रौणिया, पथियाणा, बनाली और कांडागांव में पानी की आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। पटूडी प्रतापनगर पंपिंग योजना से पानी की आपूर्ति न होने से गांव के लोग बर्फ पिघलाकर प्यास बुझा रहे हैं। हालात के आगे जल संस्थान ने भी घुटने टेक दिए हैं। पंपिंग योजना चारों तरफ बर्फ से ढक गई है, जिससे जल संस्थान के कर्मचारी पंप ठीक करने राजूकीसारी तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
प्रतापनगर क्षेत्र में 22 जनवरी को भारी बर्फबारी होने से पानी की आपूर्ति बाधित हो गई थी। 25 जनवरी को दोबारा हुई बर्फबारी से स्थिति और अधिक विकट हो गई है। प्रतापनगर और आसपास बसे खोलगढ़, मिश्रवाणगांव, मोटणा, बनाली, रौणिया, पथियाणा, बनाली और कांडागांव में पटूडी प्रतापनगर पंपिंग योजना से पानी की आपूर्ति की जाती है। पंपिंग योजना के चारों तरफ दो से तीन फीट तक बर्फ जम जाने के कारण पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है। तब से नलों पर एक बूंद भी पानी नहीं टपका। पिछले सात दिन से गांवों में निवासरत लोग बर्फ पिघलाकर प्यास बुझा रहे हैं।
प्रतापनगर व्यापार मंडल अध्यक्ष शीशपाल सिंह, बिजेंद्र पंवार, मोर सिंह पंवार ने बताया कि सात दिन से राजूकीसारी से आगे बसे गांवों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई है। प्रतापनगर के नजदीक एक पेयजल स्रोत भी था, लेकिन वहां भी भारी बर्फ और पाला गिरने के कारण लोग पानी के लिए नहीं जा पा रहे हैं। जल संस्थान के जेई राजकिशोर पोखरियाल ने बताया कि बर्फ के कारण पंपिंग योजना से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। पंपिंग योजना क्षेत्र में बर्फ के ऊपर पाला जमने के कारण कर्मचारी वहां नहीं पहुंच पा रहे हैं। फिसलन अधिक हो गई है। सोमवार को आसमान साफ होने पर टेक्नीशियन पहुंच गया है। कल तक पानी की आपूर्ति शुरू करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।