फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   विभिन्न कार्यो के लिए विधायक निधि से दिए साढ़े नौ लाख

विभिन्न कार्यो के लिए विधायक निधि से दिए साढ़े नौ लाख

Mon, 28 Jan 2019 09:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
विभिन्न कार्यो के लिए विधायक निधि से दिए साढ़े नौ लाख
नई टिहरी। टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने क्षेत्र के कई गांव का भ्रमण कर जनता की समस्याएं सुनी। उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से करीब साढ़े नौ लाख की धनराशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन

सोमवार को विधायक नेगी ने चंबा ब्लाक के कोट डंडासली, दिखोलगांव, धारकोट आदि गांव का भ्रमण कर समस्याएं सुनी। उन्होंने विद्या निकेतन स्कूल के वार्षिकोत्सव में शिरकत करते हुए कहा कि बेहतर शिक्षा से ही पलायन रुक सकता है। उन्होंने फर्नीचर, कंप्यूटर के लिए दो लाख, गुलेरस स्कूल कोटीगाड को फर्नीचर को डेढ़ लाख, कोट गांव में पंचायत भवन को पांच लाख और सोलर लाइट हेतु दो लाख विधायक निधि से देने की घोषणा की। उन्होंने समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिया। इस मौके पर प्रधान राजेंद्र सिंह परमार, दुग्ध संघ के अध्यक्ष जगदंबा बेलवाल, हरि सकलानी, रघुवीर पुंडीर, सत्ये सिंह, सूरत नेगी, कमल सिंह पंवार, दर्मियान सजवाण, गीता सजवाण, बुद्धि पुंडीर, गोविंद सजवाण, बचन सिंह नेगी, धर्म सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed