{"_id":"5c49e5b2bdec22123976121f","slug":"15483469227-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा को लेकर पीएम मोदी से परिचर्चा करेगा दीक्षांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा को लेकर पीएम मोदी से परिचर्चा करेगा दीक्षांत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल के कक्षा 12 में पढ़ने वाले छात्र दीक्षांत नौटियाल 29 जनवरी को दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से बोर्ड परीक्षा को लेकर आयोजित परिचर्चा में शिरकत करेगा। उत्तराखंड से पांच मेधावी छात्रों को चयन परिचर्चा हेतु हुआ है, जिनमें दीक्षांत नौटियाल टिहरी जिले से अकेला छात्र है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 जनवरी को दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में देशभर के टॉपर/मेधावी छात्रों से वर्ष 2019 की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर परिचर्चा करेंगे। इसके लिए भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने जनवरी प्रथम सप्ताह में देशभर के टॉपर छात्रों का ऑनलाइन चयन किया था, जिसमें जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा 12 में पढ़ने वाले दीक्षांत नौटियाल पुत्र डीपी नौटियाल, निवासी जखन्याली, घनसाली टिहरी गढ़वाल का चयन भी हुआ है। दीक्षांत ने हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में टॉप किया था। उत्तराखंड से केवल पांच छात्रों का चयन पीएम से परिचर्चा के लिए हुआ है। प्राचार्य सुरेंद्र कुमार तिवारी, उप प्राचार्य एमके सिंह, जयेंद्र पंवार समेत शिक्षक, शिक्षिकाओं और कर्मचारी ने दीक्षांत के चयन पर खुशी व्यक्त की है। प्राचार्य एसके तिवारी ने बताया कि दीक्षांत ने विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। बताया कि इससे पहले विद्यालय की कक्षा नौ में पढ़ने वाली छात्रा शिवानी रावत का गणतंत्र की आरडी परेड के लिए चयन हो चुका है।