फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   ग्रामीणों ने प्रशासन का पुतला फूंका

ग्रामीणों ने प्रशासन का पुतला फूंका

Thu, 24 Jan 2019 09:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने प्रशासन का पुतला फूंका

विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। ऑल वेदर रोड निर्माण के प्रतिकर में एक समान मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर दिखोलगांव के ग्रामीणों का धरना सातवें दिन भी जारी रहा। मांग पर कोई कार्रवाई नहीं करने से गुस्साए ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।

ऑल वेदर सड़क निर्माण में ली जा रही जमीन का एक समान मुआवजा देने की मांग को लेकर दिखोलगांव के ग्रामीण सप्ताहभर से धरना देते हुए क्रमिक अनशन पर बैठे हैं, लेकिन मांग के बाबत कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलने पर गुस्साए ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को प्रशासन का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही एक समान मुआवजा देने का निर्णय नहीं लिया जाता है, तो आंदोलन तेज किया जाएगा। गांव के दीपक रावत और बसंती देवी क्रमिक अनशन पर रहे। पुतला फूंकने वालों में संघर्ष समिति के अध्यक्ष उत्तम रावत, विजेंद्र रावत, कमल रावत, दर्मियान सिंह रावत, मीरा देवी, रणवीर रावत, सुनीता रावत, प्यारा देवी, सीता देवी, जलमा देवी, ज्ञान सिंह रावत, दिग्पाल रावत और दयाल सिंह आदि शामिल थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed