{"_id":"5c47495cbdec224c8071707f","slug":"15481758297-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश और बर्फबारी से बढ़ी मुसीबतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश और बर्फबारी से बढ़ी मुसीबतें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। टिहरी जिले में सोमवार रात से हो रही बारिश और बर्फबारी ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी है। बर्फबारी से जगह-जगह बिजली के तार क्षतिग्रस्त हो गए है। पर्यटन नगरी धनोल्टी, कैंपटी, नरेंद्रनगर, गजा, घनसाली और थौलधार ब्लॉक सहित 150 गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। विद्युत आपूर्ति बहाल करने में ऊर्जा निगम कर्मचारियों को पसीना बहाना पड़ रहा है। बर्फबारी से जौनपुर ब्लॉक क्षेत्र में बिजली के तारों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है।
बारिश और बर्फबारी से विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। जिले के अधिकांश क्षेत्रों में सुबह छह बजे से बिजली गुल हो गई थी। मसूरी-धनोल्टी, चंबा-धनोल्टी मोटर मार्ग और गांवों में जगह-जगह बिजली के तार क्षतिग्रस्त हो गए है। यही स्थिति थौलधार और भिलंगना ब्लॉक के गांवों में बनी हुई है।
ऊर्जा निगम के ईई राकेश कुमार ने बताया कि बारिश और बर्फबारी से लगभग 150 गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। क्षतिग्रस्त तारों को जोड़ने में धनोल्टी क्षेत्र में सबसे अधिक दिक्कतें आ रही है। सड़क पर बर्फ होने के कारण कर्मचारी वहां तक नहीं पहुंच पा रहे है।