{"_id":"5c4355d0bdec224be317dd00","slug":"15479168757-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस पर कार्यालयों को रोशनी से करें जगमग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस पर कार्यालयों को रोशनी से करें जगमग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या से कार्यालयों को रोशनी से जगमग करने, प्रभात फेरी निकालने, स्वच्छता और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान करने के निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में सीडीओ आशीष भटगांई ने बताया कि 26 जनवरी को सुबह 8 से 9 बजे तक प्रभात फेरी निकाली जाएगी। 25 एवं 26 जनवरी की शाम को सभी सरकारी इमारतों को 6 बजे से रात 11 बजे तक रोशनी से जगमग किया जाएगा। 25 जनवरी को अधिकारियों एवं छात्र-छात्राओं की क्रास कंट्री रेस का आयोजित की जाएगी। सभी विभागाध्यक्ष अपने कार्यालयों में सुबह 09.30 बजे ध्वजारोहण करें। जबकि पीआईसी बौराड़ी में सुबह 10.30 बजे सामूहिक ध्वजारोहण आयोजित किया जाएगा। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम से लेकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया जाएगा। बताया कि 24 जनवरी को सभी कार्यालयों का निरीक्षण अधिकारियों के ओर से किया जाएगा। जिसमें नियमित सफाई व्यवस्था जांची जाएगी, और प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार भी दिए जाएंगे। सीडीओ ने नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाने से लेकर कई अधिकारियों को गणतंत्र दिवस की तैयारियों की जिम्मेदारी भी सौंपी। इस मौके पर डीएफओ डा. कोको रोसे, एआरटीओ एनके ओझा, डीएसओ मुकेश, एसीएमओ दीपा रुवाली, ईई जल संस्थान सतीश चंद्र नौटियाल, ईई आरडब्ल्यूडी युवराज सिंह, एडीएसटीओ दारा सिंह आदि मौजूद थे।