फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   गणतंत्र दिवस की आरडी परेड में शिवानी करेगी प्रतिभाग

गणतंत्र दिवस की आरडी परेड में शिवानी करेगी प्रतिभाग

Fri, 18 Jan 2019 09:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस की आरडी परेड में शिवानी करेगी प्रतिभाग
नई टिहरी। जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल की छात्रा शिवानी रावत 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर होने वाली आरडी परेड में शिरकत कर जिले का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय में कक्षा नौ में पढ़ने वाली नई टिहरी निवासी एनसीसी कैडेट शिवानी रावत पुत्री मकान सिंह रावत का दिसंबर में 26 जनवरी पर राजपथ पर होने वाली आरडी परेड के लिए चयन हुआ था। 19 दिसंबर से दिल्ली में शिवानी समेत राज्य से चयनित टीम का प्रशिक्षण चल रहा है। शिवानी ने सितंबर 2018 से एक माह का प्रशिक्षण आर्मी कैंप रायवाला में लिया था। इसके बाद नवंबर में गढ़ी कैंट में भी तैयारियां की थीं। वह उत्तराखंड के एनसीसी मुख्यालय से चयनित जूनियर डिवीजन की टीम में शामिल होकर गणतंत्र दिवस पर आरडी परेड में अपनी प्रतिभा कर प्रदर्शन करेंगी। जवाहर नवोदय के प्राचार्य सुरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि शिवानी का चयन आरडी परेड के लिए हुआ है। उन्होंने बताया कि शिवानी एनसीसी की होनहार कैडेट के साथ ही पढ़ाई में बेहतर हैं। उनके चयन पर उपप्राचार्य एमके सिंह व जयेंद्र पंवार आदि शिक्षकों ने खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed