{"_id":"5c41fbc0bdec22734c6bfe04","slug":"154782828416-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑल वेदर सड़क का एक समान मुआवजा दे प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑल वेदर सड़क का एक समान मुआवजा दे प्रशासन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा (टिहरी)। आल वेदर रोड का विरोध कर रहे दिखोलगांव के ग्रामीणों ने एक समान मुआवजा देने की मांग को लेकर गांव के पास नागराजा मंदिर में बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि एक ही प्रोजेक्ट के लिए ली जा रही जमीन का अलग-अलग मुआवजा दिया जा रहा है। इसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जब तक एक समान मुआवजे का भुगतान नहीं किया गया, तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।
दिखोलगांव के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को आल वेदर रोड का निर्माण शुरू करने आई जेसीबी को बैरंग लौटा दिया था। शुक्रवार से उन्होंने यहां नागराजा मंदिर के पास एकत्रित होकर शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर एक समान मुआवजे का भुगतान करने की मांग की। प्रशासन के रवैये से नाराज ग्रामीणों ने मंदिर में बेमियादी धरना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि आल वेदर रोड निर्माण के लिए ली जा रही जमीन का अलग-अलग भुगतान किया जा रहा है। दिखोलगांव संघर्ष समिति के अध्यक्ष उत्तम सिंह रावत ने कहा कि एक प्रोजेक्ट से समान प्रतिकर भुगतान किया जाना चाहिए। धरने पर बैठने वालों में दयाल सिंह रावत, बचन सिंह रावत, रणवीर सिंह रावत, दीपक रावत, कमल रावत, ज्ञान सिंह रावत, चंद्र सिंह रावत, विजेंद्र रावत, बसंती देवी, प्यारा देवी, जलमा देवी, बीना देवी, शीला देवी, रेखा देवी, गुड्डी देवी, सीता देवी और जयपाल रावत आदि शामिल थे।