फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   पर्यटन विभाग को भेजेंगे कुंजापुरी तक रोपवे बनाने का प्रस्ताव

पर्यटन विभाग को भेजेंगे कुंजापुरी तक रोपवे बनाने का प्रस्ताव

Fri, 18 Jan 2019 09:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
पर्यटन विभाग को भेजेंगे कुंजापुरी तक रोपवे बनाने का प्रस्ताव
नरेंद्रनगर (टिहरी)। नगर पालिका की बोर्ड में बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए। नगर क्षेत्र में घर-घर से कूड़ा एकत्रित करने की व्यवस्था चरमराने पर ठेकेदार का ठेका निरस्त करने और पथ प्रकाश व्यवस्था में सुधार लाने के लिए विद्युत उपकरण खरीदने का प्रस्ताव पारित किया गया है।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में कई निर्णय लिए गए। बैठक में धार्मिक पर्यटन बढ़ाने के लिए नरेंद्रनगर से मां कुंजापुरी मंदिर तक रोप-वे बनाने का प्रस्ताव तैयार कर पर्यटन विभाग को भेजने का निर्णय लिया गया। बारात घर का किराया तीन हजार एक सौ रुपये प्रतिदिन तय किया गया है। वार्ड सदस्यों ने नगर में पकड़े जा रहे बंदरों और आवारा पशुओं को शहर से बाहर भेजने पर जोर दिया है। पालिका अतिथिगृह की मरम्मत कर किराया बढ़ाने पर सहमति जताई गई। पालिकाध्यक्ष ने सभासदों की ओर से रखे गए प्रस्तावों का आगणन तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में वार्ड सदस्य ममता देवी, विजय धमांदा, मनवीर सिंह नेगी, बसंती नेगी, आशा टम्टा, विनीता, साकेत और ईओ डीपी भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed