{"_id":"5c09551cbdec22413d18f94e","slug":"15441155254-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय समाज के जागरूक प्रहरी थे स्वामी रामतीर्थ:गांववासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय समाज के जागरूक प्रहरी थे स्वामी रामतीर्थ:गांववासी
Updated Thu, 06 Dec 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा (टिहरी)। दुनियाभर में वेदांत की पताका फहराने वाले स्वामी रामतीर्थ के जापान, अमेरिका, मिस्र में दिए गए भाषणों पर आधारित व्याख्यान संग्रह का बृहस्पतिवार को गढ़वाल विवि के एसआरटी परिसर में विमोचन किया गया। इस दौरान परिसर के नवनिर्मित बास्केटबाल मैदान का भी उद्घाटन किया गया।
मुख्य अतिथि टीएचडीसी के निदेशक डा. मोहन सिंह रावत गांववासी ने कहा कि भारतीय समाज के जागरूक प्रहरी स्वामी रामतीर्थ ने संपूर्ण मानव जाति को देश प्रेम की भावना से जोड़ने का काम किया था। राडस संस्था के अध्यक्ष सुशील बहुगुणा ने कहा कि आज के समय देश को एकता, वेदांत, संगठन, राष्ट्रधर्म और विज्ञान साधना की आवश्यकता है। परिसर निदेशक प्रो. आरसी रमोला ने कहा कि स्वामी रामतीर्थ ने चारित्रिक, मानसिक, शारीरिक, नैतिक आध्यात्मिक विकास पर बल देकर इसकी महता प्रतिपादित की थी। इसके बाद परिसर के नवनिर्मित बास्केटबाल मैदान का विवि कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल और टीएचडीसी निदेशक डा. मोहन सिंह रावत गांववासी ने किया। इस अवसर डीएसडब्लू प्रो. पीएस राणा, प्रो. विनोद नौटियाल, प्रो. बीके अग्रवाल, प्रो. प्रभा पंत, प्रो. सुनीता गोदियाल, डा. एए बौड़ाई, डा. केसी पेटवाल, डा. एबी थपलियाल, प्रो. पीडी सेमल्टी, डा. शंकर लाल, हरेंद्र भण्डारी, दिनेश नेगी, राकेश कोठारी, रमेश रतूड़ी, हीरालाल गैरोला, छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित सजवाण, महासचिव सचिन सजवाण आदि उपस्थित थे।