{"_id":"5c0954f7bdec22416605a16a","slug":"154411548916-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविधान सम्मान यात्रा के पहुंचने पर किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविधान सम्मान यात्रा के पहुंचने पर किया स्वागत
Updated Thu, 06 Dec 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनबाग (टिहरी)। जन आंदोलनों से जुड़े लोगों के राष्ट्रीय समन्वय की पहल पर 25 राज्यों में चल रही संविधान सम्मान यात्रा के पहुंचने पर लोगों ने स्वागत किया। उन्होंने स्थानीय बाजार में रैली निकाल कर संविधान की जानकारी दी।
स्व. सरदार सिंह रावत इंटर कालेज नैनबाग और जीआईसी जाखधार म्याणी में भी विचार गोष्ठी का आयोजित की गई। यात्रा समन्वयक जबर सिंह वर्मा ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से लगातार नागरिकों के मौलिक अधिकारों के हनन हो रहे हैं। जल, जंगल, जमीन की लूट तो तेजी से बढ़ी है। सांप्रदायिकता तेजी से फैली हैं। जिला पंचायत सदस्य अमेंद्र बिष्ट, इंद्रदेव डोभाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रुपये की गिरती कीमतें और स्थानीय स्तर पर पेट्रोल की बढ़ती कीमतें, दलितों, महिलाओं आदिवासी किसानों वन अधिकार के लिए लड़ते लोगों, बड़ी परियोजनाओं से प्रभावित लोगों की सुनवाई तक नहीं हो रही है। इस मौके पर तेलंगाना से मीरा संघमित्रा, महाराष्ट्र से मनाही, संजय, सुनीति शोर, शशांक देशपांडे, उत्तरप्रदेश से उर्मिला विश्वकर्मा, सतीश सिंह, उड़ीसा से राजकिशोर, तमिलनाडु से आनंदी अम्मा, गुजरात से अशोक, मिथी विरदी, राजू, निलेश, कृष्णकांत, युसूफ मेहर अली समेत जनहक मंच, समता सैनिक दल के 16 राज्यों से आए लोग शामिल थे।