{"_id":"5c0800aebdec22415b0967e3","slug":"15440283769-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीदेव सुमन विवि की शैक्षिक परिषद की बैठक आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीदेव सुमन विवि की शैक्षिक परिषद की बैठक आज
Updated Wed, 05 Dec 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा (टिहरी)। श्रीदेव सुमन विवि में स्नातक कक्षाओं में फेल होने वाले छात्रों का बैक पेपर, इंटरमीडिएट के बाद गैप वाले छात्रों का प्रवेश संबंधी मामले की तस्वीर जल्द ही साफ हो जाएगी। बृहस्पतिवार को विवि की शैक्षिक परिषद (एकेडमिक काउंसिल) की बैठक में विभिन्न बिंदुओं को अनुमोदन के लिए रखा जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही विवि में स्वीकृत पदों में भी नियुक्ति मामले को भी पंख लग सकेंगे।
श्रीदेव सुमन विवि में स्नातक कक्षाओं में सेमेस्टर सिस्टम लागू होने से परीक्षाओं में अनुत्तीर्ण छात्रों को बैक पेपर की सुविधा नहीं मिल पाती है। इसके चलते छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही इंटरमीडिएट के बाद दो साल के गैप वाले छात्रों को विवि में दाखिला नहीं मिल पाता है। इन बिंदुओं सहित अन्य कई मामलों में बृहस्पतिवार को होने वाले विवि की शैक्षिक परिषद की बैठक में पुनर्विचार किया जाएगा। विवि के कुलसचिव डा. दीपक भट्ट ने बताया कि शैक्षिक परिषद की बैठक में विवि में स्वीकृत पदों पर शासन से स्वीकृति, विभिन्न संस्थानों की मान्यता, एनएसएस यूनिट की सीटों के मामले को रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि आरटीई को देखते हुए इंटर के बाद साल गेप करने वाले छात्रों के दाखिला मामले में भी विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बीए, बीएससी इंटीग्रेटेड कोर्स की स्टेट और मैनेजमेंट कोटे की प्रति सेमेस्टर फीस को भी अनुमोदन के लिए रखा जाएगा।