{"_id":"5c06b1f2bdec2241ae4f5a8d","slug":"154394268513-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिषेक का शव मिलने से गिरगांव में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिषेक का शव मिलने से गिरगांव में मचा कोहराम
Updated Tue, 04 Dec 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना नदी से अभिषेक (12) का शव बरामद होने के बाद गिरगांव में कोहराम मचा हुआ है। गांव की महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग कोई भी अपने आंसुओं को रोक नहीं पा रहे हैं। नाते-रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। आयुष अपने घर का अकेला चिराग था, जिसे भिलंगना नदी के बर्फीले पानी ने हमेशा के लिए बुझा दिया है।
गिरगांव के तीन बच्चे दो दिसंबर को खेलने के लिए भिलंगना नदी किनारे गए हुए थे। खेल-खेल में बच्चे नदी किनारे रेत निकालने के लिए रखे के वाहन के टायर टयूब में सवार हो गए। तीन दिन से लापता चल रहे बच्चों की तलाशी के दौरान जब मंगलवार को एसडीआरएफ की टीम ने भिलंगना नदी से अभिषेक का शव बरामद किया तो गिरगांव में कोहराम मच गया। अभिषेक अपनी दो बड़ी बहनों का अकेला भाई था। गांव के लोग ईश्वर से लापता चल रहे दो अन्य बच्चे आयुष और धीरज की सलामती की दुआ मांग रहे है।