{"_id":"5bfd77a3bdec2241822ee42b","slug":"154333793614-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी में छाए सड़क और पेयजल के मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी में छाए सड़क और पेयजल के मुद्दे
Updated Tue, 27 Nov 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा (टिहरी)। ब्लॉक की बीडीसी बैठक में सड़कों, पेयजल योजनाओं का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा। बीडीसी सदस्यों ने समस्याओं का समय पर निदान न होने पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। कहा यदि बीडीसी सदन में पारित प्रस्तावों का समय पर निराकरण नहीं किया गया, तो जन प्रतिनिधियों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
ब्लॉक प्रमुख आनंदी नेगी की अध्यक्षता में मंगलवार को बीडीसी बैठक आयोजित की गई। बालमा के प्रधान गंभीर सिंह नेगी और खंडकरी की बीडीसी सदस्य रिखला देवी के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। ब्लॉक प्रमुख नेगी ने खेमड़ा गांव की सड़क कारगिल शहीद दिनेश बहुगुणा के नाम से स्वीकृत करने का प्रस्ताव सदन में रखा, जिस पर सभी सदस्यों ने सहमति व्यक्त की। सिलकोटी के प्रधान देव सिंह पुंडीर ने आराकोट-वाल्खाखाल मोटर मार्ग से मलबा हटाने, सुरकंडा पेयजल पंपिंग योजना के निर्माण में तेजी लाने की मांग की। ज्येष्ठ प्रमुख नरेंद्र चंद रमोला ने बैठक मेें उपस्थित न रहने वाले विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
प्रधान नरेंद्र राणा ने कहा कि सारज्यूला पंपिंग योजना से पानी नहीं मिल रहा है। जल संस्थान के ईई सतीश चंद्र नौटियाल ने कहा कि योजना अभी संयुक्त निरीक्षण के लिए जल निगम व जल संस्थान के अधीन है और इसमें जो खामियां है उसे दूर कर नियमित आपूर्ति करेंगे। इस मौके पर डीडीओ आनंद सिंह, बीडीओ मान सिंह राणा, गीता नेगी, रमेश उनियाल, दिनेश भंडारी, सत्यानंद थपलियाल, सरोजनी सेमवाल, रेखा पुंडीर, विक्रम जड़धारी, रमेश उनियाल, सत्यपाल गुर्साइं उपस्थित रहे।