{"_id":"5bfac577bdec2241ad18ab44","slug":"154316125312-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंपटी में खुलेगा कृषि कलेक्शन सेंटर:सुबोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंपटी में खुलेगा कृषि कलेक्शन सेंटर:सुबोध
Updated Sun, 25 Nov 2018 09:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनबाग (टिहरी)। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कैंपटी में कृषि कलेक्शन सेंटर खोलने और भवन निर्माण करने की घोषणा की। कहा कृषि कलेक्शन सेंटर में क्षेत्र में उत्पादित होने वाले फलों और बीजों का भंडारण किया जाएगा। उन्होंने अगलाड़ घाटी क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समिति को एक लाख की धनराशि देने की घोषणा की।
कृषि मंत्री उनियाल अगलाड़ घाटी क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समिति की पहल पर कैंपटी में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कृषि और बागवानी से ही देश में आर्थिक संपन्नता आ सकती है। स्वरोजगार के लिए कृषि सबसे बड़ा माध्यम है। इसलिए सरकार कृषि को प्रोत्साहन देेने के लिए अनेकों योजनाएं संचालित कर रही है।
विशिष्ट अतिथि पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा ने खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए अगलाड़ घाटी क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समिति को बधाई दी। क्षेत्र के खिलाड़ियों को देहरादून में द्रोणाचार्य कबड्डी एकेडमी में आने का न्योता दिया। तीसरे दिन भी विभिन्न टीमों के बीच कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। ग्राम सभा भटोली की ए टीम ने रावत क्लब घंटियाला बी टीम को 25-21 से, ग्राम पंचायत पाब ने नोथा को 24-17, ग्राम पंचायत भूटगांव ने बेल की बी टीम को 21-14, ग्राम पंचायत सड़ब ने द्वारगढ़ को 18-13, भंडारी क्लब बांडासारी ने आशियाना क्लब विकासनगर को 15-14 से हराया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सोमवार को होगा। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र पंवार, राजेश नौटियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य मिथिला पंवार, प्रधान विनीता पंवार, किशन सिंह पंवार, जयपाल सिंह राणा, मुकेश पंवार, महिपाल सिंह सजवाण, रमेश रौछेला, राजेंद्र प्रसाद नौटियाल, राजेंद्र पंवार, सुशील नौटियाल, विनोद नौटियाल, सिकंदर रौछेला, विनोद राणा उपस्थित रहे।