फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   बमणगांव-अगरियाणा सड़क का जल्द करेंगे डामरीकरण

बमणगांव-अगरियाणा सड़क का जल्द करेंगे डामरीकरण

Sat, 24 Nov 2018 10:20 PM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
बमणगांव-अगरियाणा सड़क का जल्द करेंगे डामरीकरण
चंबा (टिहरी)। नरेंद्रनगर ब्लॉक के बमण गांव में आयोजित पांडव नृत्य के तहत अभिमन्यु वध का जीवंत मंचन किया गया। इस मौके पर कौरवों की ओर से छल से अभिमन्यु का वध करने पर ग्रामीण भावुक हो गए। पांडव नृत्य में पहुंचे कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि मेले हमारी पौराणिक इतिहास की यादों को ताजा करतीं हैं। उन्होंने गांव के विभिन्न विकास कार्यों के लिए 12 लाख रुपये देने और बमणगांव-अगरियाणा मोटर मार्ग का डामरीकरण करने की घोषणा भी की है।
विज्ञापन

बमणगांव में पांडव नृत्य के छठवें दिन महाभारत युद्ध में अभिमन्यु वध का मंचन किया गया। पांडव नृत्य में अर्जुन को लेकर भगवान श्रीकृष्ण युद्ध करते हुए दक्षिण दिशा की ओर चले जाते हैं। इधर, गुरु द्रोणाचार्य चक्रव्यूह की रचना करते हैं। अर्जुन के अलावा चक्रव्यूह भेदना कोई नहीं जानता है। ऐसे में पांडवों के निराश हो जाने पर अर्जुन पुत्र 16 वर्षीय अभिमन्यु आश्वस्त करता है कि वह चक्रव्यूह को भेद देगा। युद्ध में भीम भी अभिमन्यु के साथ जाता है, लेकिन भीम को अंदर नहीं जाने दिया जाता है। ऐसे में अभिमन्यु अकेले ही चक्रव्यूह के छह द्वारों को भेद देता है, लेकिन सातवें द्वार पर दुर्योधन छल से अभिमन्यु का वध कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed