{"_id":"5bd34c8dbdec2269a20781a3","slug":"154057431213-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं को रोकने को उठाएं सख्त कदम:राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं को रोकने को उठाएं सख्त कदम:राज्यपाल
Updated Fri, 26 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं, युवाओं में बढ़ती नशाखोरी पर चिंता व्यक्त करते हुए डीएम और एसएसपी को दुर्घटनाओं व ड्रग्स व्यापार रोकने को सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए।
भागीरथीपुरम में आयोजित समीक्षा बैठक में राज्यपाल ने जनपद में स्थापित जन औषधि केंद्रों की जानकारी ली। डीएम सोनिका ने बताया कि जनपद में चार जन औषधि केंद्र संचालित हैं। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री आवास व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि दोनों महत्वपूर्ण योजनाएं जरूरतमंदों के लिए लाभकारी हैं। ऐसे में इन योजनाओं पर तेजी से काम किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहाड़ों में लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसको देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर क्रैश बैरियर और पैरापिट बनाए जाएं। राज्यपाल ने कहा कि युवाओं में नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए और ड्रग्स समेत अन्य नशा विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से जिले में संचालित केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। सीडीओ ने रोज की खेती से किसानों को हो रहे फायदे, रोज मेरी फ्रेंच प्लांटेशन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत वैैष्णवी किट वितरण, किशोरियों के हिमोग्लोबिन की जांच, आंगनबाड़ी केंद्रों में संचालित गोद भराई कार्यक्रम के बारे में अवगत कराया। इस मौके पर एसएसपी डा. योगेंद्र रावत, सीएमओ डा. भागीरथी जंगपांगी, पीडी डीआरडीए भरत भट्ट, डीडीओ आनंद सिंह, डीएचओ डा. डीके तिवारी, सीईओ जेपी तिवारी, डीईओ एसपी सेमवाल व डीएसओ मुकेश आदि मौजूद थे।