{"_id":"5ba3d2ad867a557ec75183f1","slug":"153746293817-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैविक खेती के गुर सीखने को खांडगांव पहुंचा यूएसए का दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैविक खेती के गुर सीखने को खांडगांव पहुंचा यूएसए का दल
Updated Thu, 20 Sep 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। जैविक खेती के गुर सीखने लिए अमेरिका के एक दल ने थौलधार ब्लॉक के खांडगांव का भ्रमण किया। दल के सदस्यों ने गंाव के लोगों से हल्दी, अदरक, गहथ, मंडुवा और झंगोरा उत्पादन करने के गुर सीखे।
यूएसए के टेरिस्मा लाइफ प्रा. लि कंपनी के डा. थामस कुट्टी और उनकी टीम ने बीते दिन खांडगांव में पहुंचकर जैविक खेती के गुर सीखे। खांडगांव के बलदेव सिंह कुर्माइं ने टीम के सदस्यों को गांव में बीज तैयार करने, बुआई करने और फसल काटने की विधियां बताई। जैविक उत्पाद की अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुत अधिक डिमांड है। जैविक हल्दी कैंसर रोधी दवा निर्माण में महत्वपूर्ण है, जिसका अमेरिका ने पेटेंट करवाया हुआ है। वह जैविक उत्पादों की प्रोसेसिंग यूनिट उत्तराखंड में लगाना चाहते हैं। टीम में गुजरात के नीलेश, देवप्रयाग के राजेश चंद्र बिजल्वाण आदि शामिल रहे।