{"_id":"5ba3d1bc867a557ed33fc94d","slug":"153746269711-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों के स्थानांतरण पर छात्रों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों के स्थानांतरण पर छात्रों में आक्रोश
Updated Thu, 20 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। पीजी कॉलेज से एक साथ 11 शिक्षकों का स्थानांतरण करने पर छात्र संघ पदाधिकारियों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। छात्रों का कहना है कि राजनीति शास्त्र विभाग शिक्षक विहीन हो गया है, जिसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। स्थानांतरण हो चुके शिक्षकों के स्थान पर शीघ्र ही शिक्षकों की तैनाती न करने पर छात्रों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
पीजी कॉलेज छात्र संघ पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को डीएम से मिला। महाविद्यालय की समस्याओं के संबंध में डीएम के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। छात्रों का कहना है कि शैक्षणिक सत्र के मध्य में महाविद्यालय के 11 शिक्षकों का स्थानांतरण करना न्याय संगत नहीं है। स्थानांतरण हो चुके शिक्षकों के स्थान पर अब तक सिर्फ तीन ही शिक्षकों ने कार्यभार ग्रहण किया है। राजनीति शास्त्र में सिर्फ एक ही शिक्षक कार्यरत थे। उनका स्थानांतरण होने से विभाग में ताले लटक गए हैं। शीघ्र शिक्षकों की तैनाती न होने पर छात्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। प्रतिनिधिमंडल में छात्र संघ अध्यक्ष जयदीप रावत, उपाध्यक्ष मानसी, सचिव आशुतोष, सह सचिव अंबुज गुनसोला, रजनीश, मो.शाहदाब, मीनाक्षी, हितेश चौहान, प्रदीप रावत, नरेश आदि शामिल थे।