फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   वनवासी घोषित कर उतराखंड को दें ग्रीन बोनस:उपाध्याय

वनवासी घोषित कर उतराखंड को दें ग्रीन बोनस:उपाध्याय

Thu, 20 Sep 2018 10:28 PM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
वनवासी घोषित कर उतराखंड को दें ग्रीन बोनस:उपाध्याय

विज्ञापन
नई टिहरी। सरकार की ओर से अक्तूबर में प्रस्तावित इनवेस्टर समिट का स्वागत करते हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने इसके लिए सिटीजन चार्टर तैयार कर उत्तराखंड के हक-हकूकों के अनुसार कार्रवाई करने के मांग की है। कहा कि देश को पानी देने और पर्यावरण संरक्षण के लिए अहम योगदान देने के लिए उत्तराखंड को वनवासी क्षेत्र घोषित किया जाए।

पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता में पूर्व पीसीसी चीफ किशोर उपाध्याय ने कहा कि सरकार ने इनवेस्टर समिट में जो विभाग रखे हैं। उनका उत्तराखंड के सरोकार से कोई मतलब नहीं है। कहा कि उन्हें डर है कि कहीं सरकार अंबानी और अन्य उद्योगपतियों को उत्तराखंड की प्राकृतिक संपदा न बेच दे। कहा कि सभी दलों के प्रतिनिधि, राज्य आंदोलनकारी, बांध प्रभावित, पत्रकारों के सहयोग से राज्य के अहम मुद्दों का एक साझा सिटीजन चार्टर बनाया जा रहा है, जिसको को पीएम मोदी को एम सप्ताह पहले भेजा जाएगा। कहा कि इस संबंध में 23 सितंबर को सितारगंज, 27, 28 को पुरोला और 30 सितंबर को देहरादून में बैठक आहूत की गई है, जिसमें सीटीजन चार्टर को बनाया जाएगा। कहा कि भाजपा ने 2017 के चुनाव में नारा दिया था कि अटल ने बनाया है, मोदी संवारेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सूरज राणा, प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, कुशलानंद भट्ट, नरेंद्र रमोला, जगदंबा रतूड़ी, पदम सिंह कुमांई, मुर्तजा बेग, साब सिंह सजवाण, नवीन सेमवाल, पुरूषोत्तम थलवाल, दर्शनी रावत, विजयलक्ष्मी थलवाल शकुंतला नेगी, सीमा कृषाली, आशा रावत, रजनी नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed